Breaking News in Hindi

पूजा पाठ के बाद Showroom से नई कार निकालते वक्त बिगड़ा बैलेंस और हो गया बड़ा कांड, खौफनाक video आया सामने

जांजगीर-चांपा : नई गाड़ी खरीदने का हर किसी का सपना होता है और जब यह सपना साकार होता है तो उत्साहित होना स्वाभाविक होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में नई कार की डिलीवरी लेते वक्त गाड़ी का मालिक इस उत्साह में एक बड़ी गलती कर बैठा और नई कार हादसे का शिकार हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां शोरूम से ही निकलते ही नई कार हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी लाल सिंह नयन ने जांजगीर के सत्या सुजुकी शो रूम से नई ब्रेजा कार खरीदी। पाठ पूजा के बाद जैसे ही उसे स्टार्ट किया वे स्टेरिंग संभाल नहीं पाए और गाड़ी अनिंयत्रित हो गई।

देखते ही देखते कार गेट फांदते हुए 4 मोटर साइकिल को रौंदते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...