Breaking News in Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिख कर दी ऐसी सलाह, जिससे लोग हो जाएंगे मालामाल

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में मूंग का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिखकर सुझाव दिया है। दिग्विजय ने कहा है कि मार्च में तवा डैम की नहर को बंद करने के बजाए सतत कम गेज के साथ खुला रखने से किसान रबी की फसल कटाई के तत्काल बाद मूंग की फसल बो सकेंगे। इससे कटाई के समय मौसम के कारण उत्पन्न जोखिम को कम किया जा सकता है और पानी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सकता है।

ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

दिग्विजय ने पत्र में कहा है कि नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा डैम से करीब 3.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्रत्यक्ष और काफी बड़े क्षेत्रफल में अप्रत्यक्ष रूप से सिंचाई होती है। तवा डैम के सिंचाई क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की बहुत अच्छी फसल होती है। कुछ तैयारियों के साथ मूंग के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। आगामी ग्रीष्मकालीन फसल का संभावित उत्पादन 90 लाख टन तक हो सकता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी तथा सरकार को भी लगभग 1400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। तवा डैम के सिंचाई क्षेत्र में मूंग की फसल का अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...