Breaking News in Hindi

पेड़ काटने से मना किया तो इस दबंग अभिनेता ने मार दी गोली, एक्टर सहित 4 लोग गिरफ्तार

बिजनौर: बिजनौर जिले के बढ़ापुर क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में अभिनेता भूपिंदर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पिछले रविवार को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अपनी और अपने पड़ोसी की संपत्ति की सीमा पर लगे एक पेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में भूपिंदर सिंह ने पड़ोसी किसान गुरदीप, उसके बेटे गोविंद और अमरीक को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। इस घटना में गोविंद (23) की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल गुरदीप और अमरीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी भूपिंदर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक उन्होंने 19 नवंबर को पुलिस को पत्र देकर पेड़ काटने की कोशिश की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बढ़ापुर के थाना प्रभारी सुमित राठी, इंस्पेक्टर यासीन और कांस्टेबल कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुआखेड़ा गांव का मूल निवासी भूपिंदर सिंह कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नकारात्मक भूमिकाएं निभा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...