Breaking News in Hindi

प्यास इंसान को ही नहीं, पशु पक्षियों को भी लगती है, इंदौर में पंक्षियों के लिए किया जा रहा दाना पानी का अनोखा प्रयोग

इंदौर। गर्मी के मौसम में इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेता है। मगर पशु पक्षियों के लिए मुसीबत पैदा होने लगती है। तपती धूप में नन्हें पक्षी दिन भर प्यास से तड़पते हैं। जिसके चलते हजारों पक्षियों की मौत भी हो जाती है। लेकिन अगर इन पक्षियों के लिए हर शख्स अपने घर के सामने दीवार पर या छत पर दाना पानी की व्यवस्था कर दे, तो कहीं न कहीं पक्षियों को इससे मदद जरूर मिलेगी।

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए इंदौर में दाना पानी नाम की संस्था सराहनीय पहल कर रह है। इसके जरिए हर घर जाकर लोगों को मिट्टी के सकोरे और ज्वार बाजरे बांटे जा रहे हैं। ताकि हर घर पंछी को भीषण गर्मी में भी पीने के लिए पानी, खाने के लिए दाना मिल सके। संस्था का कहना है कि ‘हमारा छोटा-सा प्रयास घरों के आस-पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनका जीवन बचा सकता है। जिस तरह से हमारे लिए गर्मियों में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, ठीक वैसे ही पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...