Breaking News in Hindi

प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए नए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई, मोदी-मोदी और मामा-मामा के लगे नारे

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के नए मुखिया के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भले ही कोई भाषण नहीं दिया, पर उनके हाव-भाव में भी जन संदेश छुपा था। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डा. मोहन यादव उनके पास पहुंचे तो मोदी ने खड़े होकर मुस्कुराते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला से भी वह गर्मजोशी से मिले। सफेद कुर्ता-पाजामा और काले रंग की जैकेट पहने मोदी मंच के बीचोंबीच बैठे। माेदी के दायीं और राज्यपाल मंगुभाई पटेल और फिर नए मुख्यमंत्री मंचासीन थे। इनके दाहिनी ओर बड़ी संख्या में संत उपस्थित थे।

संतों के लिए अलग मंच बनाया गया था। बायीं ओर सामने की पंक्ति में राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश के अन्य नेता इनके पीछे की पंक्ति में थे। प्रधानमंत्री ने खुद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों व राज्यपाल के साथ मंच पर फोटो खिंचवाया। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर आए मोदी-मोदी के खूब नारे लगे। बीच में शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों ने मामा-मामा के नारे लगाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...