Breaking News in Hindi

प्रिंटर की मदद से छाप रहा था 100 रुपये के नकली नोट, खपाने से पहले धराया आरोपित

बैतूल। जिले के आमला नगर के बाजार में 100 रुपये का नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने ग्राम अमनी निवासी मोहन मालवीय को पकड़ा है। उसके पास से 100 रुपये के आठ नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से वह नोट तैयार कर रहा था। हालांकि बाजार में पहला नोट ही चलाने के दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमला नगर में 100 रुपये का नकली नोट चलाते हुए पकड़े गए आरोपित मोहन मालवीय के पास से 100 रुपये के आठ नकली नोट बरामद हुए है। नकली नोटों को जब्त कर आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये सामान बरामद

आरोपित के रतेडा रोड आमला स्थित किराये के घर से 100 रुपये के दो अन्य नकली नोट, 200 रुपये के नोटों की 3 छाया प्रतियां, कलर प्रिंटर, कम्प्यूटर, की-बोर्ड माउस और नोट छापने के लिए फोटो कॉपी वाले कागज जो नोटों के आकार में कटे हुए थे उन्हें बरामद किए गए। आरोपित से कुल 1000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

इंटरनेट मीडिया से मिला आइडिया

आरोपित मोहन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इंटरनेट मीडिया पर नकली नोट तैयार करने के वीडियो देखे। इसके बाद कंप्यूटर, प्रिंटर के माध्यम से नोट छापने का कार्य प्रारंभ ही किया था। आरोपित ने बताया कि बाजार में यदि 100 रुपये के नोट असल जैसे ही चल जाते तो वह आने वाले दिनों में 200 और 500 रुपये के नोट भी छापकर बाजार में पहुंचा देता। हालांकि वह पहले ही प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के द्वारा आरोपित से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि सारी हकीकत सामने आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...