Breaking News in Hindi

प्रियंका वाड्रा चुनावी सभा में बोलीं-युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

धार, डही। कुक्षी विधानसभा के डही में अभा कांग्रेस कमेटी की महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज आम सभा को संबोधित करने पहुंची हैं। आम सभा पुलिस ग्राउंड पर आयोजित की गई है। हेलीपेड डही-अराडा मार्ग के डूब घाटा में बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ उपस्थित हैं।

प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही मप्र में उद्योग लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रियंका का ट्वीवीट

  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
  • किसानों का कर्ज माफ
  • 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
  • पुरानी पेंशन लागू
  • 500 रूपए में गैस सिलेंडर
  • 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे
  • स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति
  • MSP की गारंटी
  • युवाओं को ₹3000 बेरोजगारी भत्ता
  • 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा
  • प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
  • 25 लाख रु. तक का बीमा
  • OBC को 27% आरक्षण
  • जाति जनगणना
  • स्त्री की इच्छा से बच्चों की शिक्षा तक
  • गांव, किसान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य- सब कुछ की है हमारी गारंटी

इसके पहले प्रियंका वाड्रा धार जिले के राजगढ़ में भी एक सभा को संबोधित कर चुकी है। आदिवासी वोट को साधने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता चुनावी सभा कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...