Breaking News in Hindi

प्रेमी के साथ भागी थी पत्नी, 20 साल बाद पति की हालत देख लौटी… वजह कर देगी हैरानप्रेमी के साथ भागी थी पत्नी, 20 साल बाद पति की हालत देख लौटी… वजह कर देगी हैरान

शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी की जिम्मेदारी जीवन के हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ निभाने की होती है, लेकिन इससे इतर उत्तर प्रदेश के झांसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. झांसी के रहने वाले एक शख्स की शादी हुई. शुरुआत में दोनों के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी का अफेयर किसी और शख्स के साथ शुरू हो गया. पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी.

अचानक 20 साल बाद शख्स की पत्नी अपने पति के पास फिर वापस आ गई. इतने सालों बाद पत्नी को खुद के पास वापस आया हुआ देख पति हैरान हो गया. उसने पत्नी को वापस ले जाने से मना कर दिया और पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दरअसल, पति के अकाउंट में 28 लाख रुपए आ गए हैं, पति का आरोप है कि बुजुर्ग पति से पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए छीन भी लिए हैं.

अतीत को यादकर ले जाने से किया मना

शख्स ने बताया कि वो पहले एक ट्रक ड्राइवर का काम करते थे. शादी के समय उनके पास डेढ़ एकड़ की जमीन थी, लेकिन आर्थिक तंगी काफी ज्यादा थी. घर मुश्किल से चल रहा था. पत्नी के साथ-साथ बच्चे भी थे. आर्थिक तंगी के कारण पति और पत्नी दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए और एक दिन ऐसा आया कि पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई और बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी.

कहां से आए 28 लाख रुपए?

हाल ही में शख्स की जमीन को सरकार ने अपने काम के लिए ले ली, इसके बदले शख्क को 28 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए हैं. पति का आरोप है कि इन्हीं रुपयों की जानकारी होने पर 20 साल बाद पत्नी पति के पास वापस आ गई. इस मामले में पुलिस ने कहा है कि जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...