Breaking News in Hindi

प्लाट के नाम पर व्यापारी से धोखाधड़ी 34 लाख रुपये ठगे

इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने शांतिनाथपुरी निवासी महेश जायसवाल की शिकायत पर आरोपित अमित शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। छत्रीबाग निवासी अमित ने 34 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस के मुताबिक, अजय ने शांतिनाथपुरी के दो प्लाट का सौदा किया था। एक प्लाट अमित के मालिकाना हक का नहीं था और दूसरा वह पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

मुंबई के दो स्टील कारोबारियों पर केस

इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने मुंबई के दो स्टील कारोबारियों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी नबील पुत्र अब्दुल रज्जाक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। नबील ने पुलिस को बताया कि आरोपित इरशाद अहमद निवासी भिवंडी ठाणे (मुंबई) और मोहम्मद सऊद खान निवासी भिवंडी ठाणे ने न्यू लोहा मंडी (आरआर स्टील) से लाखों का स्क्रैप खरीदा और फरार हो गए। आरोपितों का हया स्टील के नाम से कारोबार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...