Breaking News in Hindi

फिर बदला मौसम का मिजाज, जबलपुर-भोपाल समेत इन 6 संभाग में बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जिस वजह से तेज हवाओं के साथ  ओले की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी साथ ही तेज रफ्तार हवाओं के साथ डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। वहीं एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी हवाओं के चलते शनिवार से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मौसम फिर बदलेगा ।इस दौरान इन सभी संभागों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

 इसके साथ ही बता दें कि भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। डिंडौरी, पांढुर्ना एवं मंडला जिले में भी ओले गिर सकते हैं तो तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर वर्षा हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...