Breaking News in Hindi

बकरी चोरी की तालिबानी सजा! चोरों को खूंटे से बांधकर मारा, एक की मौत; दूसरा गंभीर

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला. भीड़ ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया, फिर खूंटे में बांधकर उनकी जमकर पिटाई की. पिटाई में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलवस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के भावनंदपुर गांव की है. दोनों युवकों की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार और मोहित कुमार के रूप में हुई. ये दोनों युवक शुक्रवार सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चुराकर भाग रहे थे, तभी लोगों ने इन्हें देख लिया. दोनों बाइक से थे तो लोगों ने भी बाइक से इनका पीछ किया. भावनंदपुर के पास अचानक इनकी बाइक खराब हो गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने इन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों युवकों को खूंटे में बांध दिया और जमकर पिटाई की.

खूंटे से बांधकर की गई पिटाई

पिटाई के बाद दोनों को घायलवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया. आनन-फानन में पुलिस दोनों आरोपी युवकों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गई. यहां दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने गंभीर हालत में ही मोहित और राहुल का बयान दर्ज किया. मोहित ने बताया कि हम दोनों ने लोगों से रहम की भीख मांगी. अपने आपको बेकसूर बताया, लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोगों ने खूंटे में बांधकर पिटाई कर दी.

एसपी ने जांच के लिए टीम गठित की

वहीं बयान दर्ज कराने के बाद इलाज के दौरान मोहित कुमार की मौत हो गई. वहीं राहुल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल बेगूसराय पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसपी मनीष कुमार ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...