Breaking News in Hindi

बगैर टूटे ही बैंक के से 31.89 लाख रुपये गायब, जांच शुरू

 गोहद। नगर के सदर बाजार में इटायली गेट के पास स्थित पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) के एटीएम से 31.89 लाख रुपये गायब हो गए हैं। जबकि एटीएम मशीन टूटी ही नहीं। शिकायत के बाद गुरुवार को गोहद पुलिस ने एटीएम चेक किया, लेकिन न तो मशीन में कोई गड़बड़ी मिली और न हीं वह कहीं से टूटी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिसमें अब यह पता किया जा रहा है कि एटीएम में कैश गायब होने के दौरान कौन-कौन आया था।

जानकारी के अनुसार पीएनबी के सदर बाजार में इटायली गेट के पास स्थित एटीएम में 22 मार्च को मशीन में रुपये डाले गए। इसके बाद 24 मार्च होली के दिन बैंक के मैनेजर औचक रुप से उक्त एटीएम बूथ पर पहुंचे तो उसके लाकर का हैंडल हिल रहा था, जिस पर उन्हें शंका हुई और उन्होंने तकनीकी टीम को अवगत कराया। इसके बाद ग्वालियर से तकनीकी टीम एक अप्रैल को गोहद पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

काफी समय बाद एटीएम का लाकर खोला जा सका। ऑनलाइन तो एटीएम के अंदर 31 लाख 89 हजार रुपये दिखाई दे रहे थे, लेकिन मशीन के अंदर कैश नहीं था। बता दें कि बैंक प्रबंधन को 24 मार्च को लॉक खराब होने का शक होने पर भी सूचित करने के बाद एक अप्रैल को लाकर खुलवाया गया। जबकि 22 मार्च से राशि आहरण नहीं होने के बाद भी प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई। एटीएम में 10 दिन तक पैसे नहीं डाले गए। पुलिस इन सभी बिंदुओं को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...