Breaking News in Hindi

बड़े हादसे से बची वंदे भारत एक्‍सप्रेस, वेल्डिंंग बेल्‍ट टकराने के बाद धमाका

मुरैना। वंदे भारत एक्‍सप्रेस बड़े हादसे का श‍िकार होने से बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुरैना रेलवे के पास यह घटना हुई।

वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट वंदे टकराने के बाद धमाका

बताया जाता है कि वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस मुरैना स्‍टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।

कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी ट्रेन

वंदे भारत एक्‍सप्रेस रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना के बाद रेलवे के अध‍ि‍कारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 मिनट तक ट्रेन मुरैना के पास खड़ी रही। आवश्‍यक सुरक्षा जांच और तसल्‍ली के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...