Breaking News in Hindi

बदायूं हत्याकांड पर सियासत, सपा के आरोप पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- योगी सरकार ने कभी किसी के साथ नहीं किया भेदभाव

बेगूसराय:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी साजिद की एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इस पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर चुनाव में फायदा लेने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मुद्दे पर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि देखिए सपा अपने गिरते घटते जनाधार को लेकर ऐसी बातें कर रही हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हिंदू हो या मुसलमान हो, जिसने भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की है, उसको बख्शा नहीं है। साजिद ने भी कानून को अपने हाथ में लेकर जिस ढंग से निर्मम हत्या की थी और फिर पुलिस के ऊपर भी उसने अटैक किया था, इसलिए एनकाउंटर में उसकी मृत्यु हुई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में जितनी तरजीह हिंदुओं को मिली, उतनी ही मुसलमान को भी मिली है। बदायूं मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है बदायूं हत्याकांड?
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर उस्तरे से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...