Breaking News in Hindi

बयानों से NDA में मतभेद… JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से क्यों हुई केसी त्यागी की छुट्टी?

केसी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी ने बताया कि निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया है. केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद राजीव रंजन प्रसाद जेडीयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं. त्यागी के इस्तीफे के बाद ये माना जा रहा है कि उन्हें जानबूझकर इस पद से हटाया गया है.

दरअसल, केसी त्यागी ने कई मुद्दों पर उन्होंने पार्टी लाइन से हट कर बयान दिया था. उनके बयानों के कारण एनडीए में मतभेद की भी बातें हुईं. विदेश नीति पर त्यागी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के सुर में सुर मिलाया था.

राजीव रंजन प्रसाद बने JDU के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता

वहीं, इजराइल को हथियारों की आपूर्ति रोकने को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ साझा बयान पर दस्तखत कर दिए. एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिना पार्टी से बात किए बयान दे दिया. लैटरल एंट्री के मुद्दे पर भी बयान दिया. उन्होंने इन मुद्दों पर अपने निजी विचार पार्टी के विचारों की तरह बता कर पेश किए, जिससे पार्टी के अंदर और बाहर विवाद बढ़ गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...