Breaking News in Hindi

बारिश की वजह से 23 ओवरों का हुआ मैच जीत के लिए भारत को चाहिए 145 रन

एशिया कप टूर्नामेंट में आज टीम इंडिया का नेपाल के साथ मुकाबला चल रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 48.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाये। जबाव में भारत ने खेल शुरु ही किया था कि बारिश शुरु हो गई। बारिश थमने के बाद मैच को 23 ओवरों का कर दिया गया है और भारत के सामने जीत के लिओ 145 रनों का संशोधित लक्ष्य है। इसमें से 5 ओवर का पावरप्ले भी होगा।

नेपाल की पारी

भारत ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल के बल्लेबाजों ने पहले काफी ठोस शुरुआत की और बिना विकेट खोए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। शार्दूल ठाकुर ने तेज गति से रन बना रहे कुशल भुर्तेल आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये। इनके अलावा सोमपाल कामी ने तेज 48 रनों का योगदान दिया। इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। रवीन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांडया को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े कैच

आज भारत की फील्डिंग काफी ढीली दिखी। भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के दोनों ओपनर्स को जीवनदान दिए। पहले ओवर में जहां श्रेयस अय्यर ने स्लिप में भुर्तेल का कैच छोड़ दिया, वहीं दूसरे ओवर में विराट कोहली ने आसिफ शेख का कैच ड्रॉप कर दिया। पांचवें ओवर में ईशान किशन ने भी भुर्तेल का आसान कैच मिस कर दिया।भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।खेल रहे हैं।

अहम मुकाबला

भारत को एशिया कप में बने रहने के लिए नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान के साथ हुए पिछले मैच में भारत को सिर्फ 1 अंक मिले थे। अगर नेपाल जीत जाएगा, तो उसके 2 प्वाइंट हो जाएंगे और वो पाकिस्तान के साथ अगले दौर में पहुंच जाएगा। वैसे मैच रद्द होने की स्थिति में भी भारत को अगले राउंड में जगह मिलेगी। बता दें कि ग्रुप ए में पाकिस्तान 3 अंकों के साथ टॉप पर है।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...