Breaking News in Hindi

बारिश में बढ़े रैट बाइट के मामले, अस्पताल में हर रोज पहुंच रहे 5 से 10 केस, स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता

इंदौर। मौसम के बदलते ही  तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।  ऐसे में अब कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों द्वारा काटने के मामले सामने आते रहे हैं। वहीं इस बीच रैट बाइट के भी मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में हर रोज 5 से 10 केस रोज पहुंच रहे हैं। ढाई माह में ढाई सौ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। खास बात यह कि चूहे सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्र के लोगों को भी शिकार बना रहे हैं।

बता दें कि, आमतौर पर बारिश में बिलों में पानी भरने से घरों में चूहों की संख्या बढ़ जाती है। बिलों में पानी भरने के कारण चूहे बाहर आ रहे हैं जो बारिश के कारण ये घरों, दुकानों, गोदाम और अन्य सूखे स्थानों को ठिकाना बना लेते हैं। वहीं जून में 83, जुलाई में 106 और अगस्त में अभी तक 70 मामले सामने आए थे। वहीं इन मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल है। तेजी से बढ़ रहे रैट बाइट के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...