Breaking News in Hindi

बारी-बारी दोनों ने रेप किया…13 साल की बच्ची का 13 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा, तबीयत बिगड़ी तो मां को बताई आपबीती

टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 साल की दलित नाबालिग बच्ची से 2 विशेष समुदाय के लड़कों ने दुष्कर्म किया। बच्ची को आरोपी खेत में ले गए, जहां बारी-बारी उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची ने मां को बताया कहा कि आरोपियों ने जान से मारने को मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। लेकिन 13 दिन बाद तबीयत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हुआ।

पूरा मामला खरगापुर थाने की पचेर चौकी का है। 15 अगस्त को 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली दलित बच्ची से दो युवकों ने जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त को शाम 4 बजे वह अपने खेत पर निदाई का काम कर रही थी। उसकी मां घर पर थी और पिता मजदूरी करने दिल्ली गए थे। तभी उसके गांव के सलीम और लालू ने अपनी खेत की मेड पर खड़े होकर मुझे बुलाया। जैसे ही मैं वहां पहुंची, दोनों ने जबरन मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद बारी-बारी दुष्कर्म किया। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

मामले का खुलासा बच्ची की तबीयत खराब होने पर हुआ। उसने सारी आपबीती मां को बताई। इसके बाद उसके पिता को फोन कर जानकारी दी गई। 13 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...