Breaking News in Hindi

बालाघाट में 14 लाख रुपये का नक्सली हाक फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया

बालाघाट। जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार एरिया में खमकोदादार के पास पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के विशेष आपरेशन समूह (एसओजी) के सर्चिंग अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। मृतक नक्सली की पहचान माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया, छत्तीसगढ़ के रूप मे हुई है। माडकम हिडमा पर 14 लाख रुपये का इनाम था। नक्सली की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई गई है तथा वह मलाजखंड दलम से जुड़ा था।

भागने वाले नक्सलियों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ गुरुवार अलसुबह 5 बजे तब हुई जब मोतीनाला के पास हुई कुछ नक्सली जरूरत का सामान ले जा रहे थे, तभी पुलिस के साथ उनका सामना हो गया। नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब देने के दौरान एक नक्सली मारा गया और बाकी भाग निकले। भागने वाले नक्सलियों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। गुरुवार की ताजी घटना के साथ इस साल कुल चार नक्सलियों को पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने ढेर करने में सफलता प्राप्त की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...