बड़वानी। सेंधवा के समीप बिजासन घाट पर ट्रक और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 31 अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में बस पलट गई। घायलों को सेंधवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना मप्र और महाराष्ट्र सीमा पर हुई है।
पांच गम्भीर घायल
इनमें पांच गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक गंभीर बालिका को इंदौर भेजा गया। मृतक का नाम मिस्त्री पिता मांगू है। सेंधवा में घायलों की सेवा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। गौरतलब है कि एबी रोड पर बिजासन घाट के खड़े उतार पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.