Breaking News in Hindi

बिहार: जातीय जनगणना के आंकड़े जारी, 36.01% अत्यंत पिछड़ा वर्ग, जानिए ब्राह्मण, राजपूत, कुर्मी, यादव की कितनी आबादी

पटना। बिहार में जातीय आधारित गणना (Bihar Caste based census) की सर्वे रिपोर्ट जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने यह सर्वे करवाया था।

सोमवार को पटना में बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सर्वे रिपोर्ट जारी की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इसके लिए किस तरह प्रक्रिया अपनाई और किस तरह इसमें त्रुटि की आशंका बिल्कुल नहीं है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ है।

बिहार में जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट जारी

    • पिछड़ा वर्ग: 27.12 प्रतिशत
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 36.01 प्रतिशत
    • अनारक्षित: 15.52 प्रतिशत
    • ब्राह्मण: 3.65 प्रतिशत
    • कुर्मी: 2.87 प्रतिशत
    • यादव: 14.26 प्रतिशत
    • बनिया: 2.3 प्रतिशत
    • धोबी: 0.8 प्रतिशत
    • चंद्रवंशी: 1.04 प्रतिशत

आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है, बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। – नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार

बिहार: जातीय जनगणना की बड़ी बातें

  • बिहार में 82% हिन्दू हैं
  • 17. 7% मुसलमान, .05% ईसाई, .08% बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं
  • राज्य में कुर्मी जाति की संख्या 2.87 प्रतिशत है
  • कुशवाहा जाति की संख्या 4.21 प्रतिशत
  • राजपूतों की संख्या 3.41 प्रतिशत

जाति जनगणना बिहार के गरीबों और जनता के बीच भ्रम फैलाने से ज्यादा कुछ नहीं करेगी। उन्हें (मौजूदा बिहार सरकार को) एक रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि नीतीश कुमार ने 18 साल तक राज्य पर शासन किया और लालू यादव ने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन राज्य का विकास नहीं किया। जाति जनगणना का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ दिखावा है।’ – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगुसराय में

सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने जातीय जनगणना का फैसला लिया था। इसके खिलाफ हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों अनुमति दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...