Breaking News in Hindi

बीच सड़क पर जन्मदिन मना रहे थे मेडिकल के छात्र निगमकर्मियों ने रोका तो की मारपीट

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड पर रविवार रात दो बजे एमजीएम मेडिकल कालेज के छात्रों और नगर निगम के सफाईकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, सरवटे बस स्टैंड पर बीच सड़क पर मेडिकल कालेज के छात्र जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान वे एक-दूसरे पर केक फेंककर सड़क गंदी कर रहे थे। इस पर वहां मौजूद निगम के सफाईकर्मियों ने रोका तो विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे केक

डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक, मेडिकल कालेज के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र रात को सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल गुरुकृपा पर खाना खाने गए थे। वहां जन्मदिन मनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें होटल संचालक ने मना कर दिया। इसके बाद वे सरवटे बस स्टैंड पर बीच सड़क पर पहुंचे और यहां एक-दूसरे पर केक फेंककर गंदगी करने लगे। इस पर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने उन्हें रोका। छात्रों ने पहले विवाद किया। इसके थोड़ी ही देर बाद छात्रों ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला गया और कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

तीन छात्रों पर केस दर्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में

घायल निगकर्मियों का मेडिकल करवाकर तीन छात्रों पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। मामले की एक रिपोर्ट बनाकर एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित को भी सौंपी जाएगी। मामले में सफाईकर्मियों ने अजाक थाने पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी सौंपा। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बस स्टैंड हाउसकीपिंग इंचार्ज शुभकरण अठोलिया को सिर में टांके आए हैं।

एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए

विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर भी बरसाए। पत्थर वहां सो रहे यात्रियों को भी लगे। रात में थाने पर भी जमकर हंगामा चलता रहा। मेडिकल छात्र भी सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...