Breaking News in Hindi

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर, कहा-6 महीने से लड़ रहा हूं, पीएम को सब बता दिया

बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को कैंसर हुआ है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदा आभारी और सदैव समर्पित रहूंगा.

बता दें कि सुशील मोदी लंबे समय तक बिहार के उपमुख्यमंत्री (2005-2013 और 2017-20) रहे हैं. बिहार की सियासत में उनकी एक अलग पहचान है. नीतीश के साथ उनकी जोड़ी काफी खास मानी जाती रही है. इस बीमारी के कारण वो पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर थे.

बीजेपी के लिए बड़ा धक्का

उन्होंने काफी दिनों तक इस बीमारी को छुपाए रखा. अब जाकर उन्होंने बताया है कि उन्हें कैंसर है. जाहिर है आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार बीजेपी के लिए यह एक बड़ा धक्का है. पार्टी में उनकी सक्रियता काफी खास रही है. सुशील कुमार मोदी बिहार के डिप्टी सीएम के अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. तीन दशक के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...