Breaking News in Hindi

बुधवार को हरदा में हुए गोली कांड के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक डॉ आरके दोगने और जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस वार्ता की और आरोप लगाए कि शहर में जितने भी अवैध कार्य शहर में हो रहे हैं, सारे बीजेपी की शह से हो रहे हैं। शहर में जुआ, सट्टा, अफीम, चरस, गांजा, शराब MD ड्रग्स, जिस्म फिरोशी आदि का कामों का व्यवसास धड़ल्ले से हो रहा है। इन सारे अनैतिक कार्यों को BJP के नेताओ का संरक्षण प्राप्त है।

दरअसल, कल बुधवार को हरदा की तवा कालोनी में गोली कांड हुआ था जिसके बाद आज जिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर BJP पर आरोप लगाया कि BJP पार्षद पुत्र के द्वारा फायर किया गया था। इस मामले को दबाने के लिए BJP के तमाम नेता थाने में जमा हो गए थे और मामले को रफा-दफा करने में जुट गए थे लेकिन कांग्रेस के हस्ताक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। इसके लिए SP का धन्यवाद किया  लेकिन उक्त मामले में आरोपी को हरदा से रेफर करना ठीक नहीं था उससे पूछताछ करने चाहिए था।

पार्षद पुत्र सुमित ने अवैध हथियार कहां से खरीदा उसके और साथी कहां है। आर्मस एक्ट की धाराएं क्यों नहीं लगाई गई? पुलिस भी BJP के दबाव में काम कर रही है जिले में चौक चौराहों पर मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं जुआ, सट्टा, MD ड्रग्स और अवैध शराब भी धड़ल्ले से बेची जा रही है। शहर के छोटे होटलों से लेकर बड़े और महंगे होटलों तक में इंदौर, भोपाल से लड़कियां लाकर जिश्म फिरोशी का कारोबार भी जोरों पर है। ये सारे अनैतिक काम BJP के संरक्षण में हो रहे हैं और साशन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है जिससे प्रतीत होता है कि प्रशासन भी BJP के दबाव में काम कर रहा है। अगर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता है तो आचार संहिता खत्म होते ही कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...