Breaking News in Hindi

बुरहानपुर में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी ,दो युवकों की दर्दनाक मौत, खातला फाटक के पास की घटना..

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इच्छापुर हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें की पुलिया से एक बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सनावद के पास किसी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। घटना निबोंला थाना क्षेत्र की है पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

पुलिस ने मृतकों के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि गणेश और सतीश सनावद से असीरगढ़ किला घूमने के लिए जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और पुलिया से नीचे गिर गई। मृतकों की पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...