Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

बेटियों को लखपति बनाएगी सरकार, 18 साल की उम्र तक मिलेंगे पैसे

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बच्चियों के जन्म और शिक्षा में आर्थिक सहायता देने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की। जिसमें लड़कियों को सहायता राशि देने का फैसला लिया गया। इसमें लड़की के जन्म पर माता-पिता को पांच हजार रुपए और पहली कक्षा में जाने पर छह हजार रुपये दिए जाएंगे।

बेटी जन्म से लेकर 18 साल की होने तक मिलेंगे इतने पैसे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। कहा कि बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। जब किसी लड़की का जन्म होगा तो सरकार की तरफ से पांच हजार रुपए, पहली कक्षा में जाने पर छह हजार रुपये, छठी कक्षा में जाने पर सात हजार रुपये और ग्यारहवीं कक्षा में जाने पर आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। 18 साल की होने पर 75,000 रुपये, इस तरह कुल एक लाख रुपये देने का निर्णय किया गया है।

जल विद्युत परियोजना में निवेश को मंजूरी

सीएम एकनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने कई फैसले लिए। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। कैबिनेट के निर्णय को लेकर एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि सांगली और अहमदनगर जिले में जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायालय स्थापित करने का फैसला किया गया। वहीं, जल विद्युत परियोजना में प्राइवेट निवेश को मंजूदी दी गई। भोसला मिलिट्री स्कूल के लिए नागुर में जमीन का आवंटन किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.