Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

बेहद खूबसूरत है हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना, देखिए एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिलहाल फिल्मी दुनिया से काफी दूर रहती हैं। लेकिन वे किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। हाल ही में वे अपनी बेटियों एशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आईं। बता दें कि हेमा मालिनी भाजपा सांसद भी हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटियों के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट और वृंदावन फैशन शो में पहुंचीं। इस दौरान तीनों एक साथ काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। हेमा मालिनी ने इस इवेंट में ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वे बेहद हसीन लग रही थीं।

बुक लॉन्च इवेंट में साथ नजर आईं मां-बेटियां

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को नेकलेस, इयररिंग्स और बालों गजरा लगाकर पूरा किया। हेमा मालिनी का ये ट्रेडिशनल लुक काफी परफेक्ट लग रहा था। एशा और अहाना देओल भी मां हेमा की तरह ही ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दीं। एशा ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ था। वहीं, अहाना व्हाइट सलवार-सूट में दिखाई दीं। उनका सादगी भरा लुक देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। अहाना ने मिनिमल मेकअप के साथ पर्ल नेकलेस पहना हुआ था। बता दें कि हेमा मालिनी बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें खूब फेम मिली। वहीं, एशा और अहाना इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में असफल रहीं।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं अहाना

अहाना की फेम एशा से कम है। लेकिन अहाना बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। वे एक ट्रेड डांसर हैं। वे फिल्म मेकिंग और एक्टिंग में हाथ आजमा चुकी हैं। बता दें कि अहाना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद अहाना ने फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ से डेब्यू किया था। फिल्म में वे मनोज बाजपेयी, ऋतिक रोशन और एशा देओल के साथ काम किया था। हेमा मालिनी और एशा की तरह ही अहाना भी एड शो में नजर आ चुकी हैं। साल 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.