Breaking News in Hindi

बैरागढ़ में एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज के बारे में व्यापारियों से राय लेगा कपड़ा संघ बैठक आज

भोपाल। बैरागढ़ मेन रोड पर एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। लेकिन इस ब्रिज निर्माण को लेकर होने वाली संभावित तोड़फोड़ की आशंका से कपड़ा व्यापारी संघ चिंतित है। उसने इस संदर्भ में अपने सदस्यों से राय लेने का निर्णय लिया है। संघ के कुछ सदस्य बिना तोड़फोड़ के ब्रिज बनाए जाने के पक्ष में हैं, वहीं कुछ सदस्य चाहते हैं कि मेन रोड पर ब्रिज बनाने की जरूरत नहीं, केवल बीआरटीएस लेन बना दी जाए तो मेन रोड की सुंदरता बढ़ जाएगी और यातायात व्यवस्था भी सुधर जाएगी।

एक माह से चल रही उठापटक

ब्रिज निर्माण को लेकर पिछले एक माह से उठापटक चल रही है। लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा ने पहले इसकी चौड़ाई 44 मीटर तय की थी। इसी के अनुरूप टेंडर भी जारी हो गए। व्यापारियों के विरोध के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने चौड़ाई कम करने के निर्देश दिए। विधायक के अनुसार अब उपलब्ध जगह के अनुसार 22 से 24 मीटर जगह पर ही निर्माण होगा। कुछ व्यापारियों का मानना है किब्रिज बनने से दुकानें भले ही न टूटें, लेकिन कारोबार तो प्रभावित होगा। कुछ व्यापारियों ने ब्रिज निर्माण तालाब किनारे करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी के नेतृत्व में सांसद दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की है। दिग्विजय ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा करने का भरोसा दिलाया है।

आज साधारण सभा में होगी चर्चा

थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी के अनुसार शनिवार को मुस्कान गार्डन में साधारण सभा होगी। इसमें सदस्यों से राय ली जाएगी। विचार विमर्श के बाद लिए गए निर्णय से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। इस ब्रिज को संत हिरदारामजी की कुटिया से थोड़ा आगे सीवेज पंप हाउस से सीहोर नाका स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट तक बनाने का प्रस्ताव है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...