Breaking News in Hindi

बोलती पहाड़ी के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं

बुरहानपुर। निंबोला थाना क्षेत्र की बोलती पहाड़ी के जंगल में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार सुबह आसपास के चरवाहे बकरियां चराने जंगल में करीब डेढ़ किमी अंदर तक चले गए थे। वहां उन्हें एक पेड़ पर रस्सी से लटका शव नजर आया तो पुलिस को सूचना दी।

एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई कागज नहीं मिला है। हालांकि उसके हाथ में एक टैटू बना है और पास में दरयाब सिंह नाम लिखा है।

थाना प्रभारी राहुल कांबले ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नेपानगर सहित आसपास के अन्य थानों को भी तस्वीर और जानकारी भेजी गई है। थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी मंगाई गई है।

हत्या के नहीं मिले प्रमाण

प्रथम दृष्टया पुलिस को जांच के दौरान हत्या का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने इसे मर्ग के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से शराब की बोतल और मृतक के जेब से एक हजार रुपये भी मिले हैं।

जिससे स्पष्ट है कि उसके साथ लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई। संभवत: मृतक ने किसी कारणवश जंगल में जाकर आत्महत्या की होगी। शव दस दिन से ज्यादा पुराना होने के कारण काफी गल चुका था और सामने की ओर कीड़े भी लग गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...