Breaking News in Hindi

भगवान ओंकारेश्वर ने की पर्वत की परिक्रमा, कोटितीर्थ घाट पर पूजन और नर्मदा नदी में नौका विहार

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में परंपरानुसार भादौ माह के दूसरे सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर ओंकार पर्वत की परिक्रमा पर निकले। करीब सात किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने में लगभग सात घंटे लगे।

पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

यात्रा में जगह-जगह भगवान का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। परिक्रमा से पूर्व कोटितीर्थ घाट पर पूजन और मां नर्मदा में नौका विहार करवाया गया।

पहली बार आया ऐसा अवसर

यह पहला अवसर था, जब ओंकार पर्वत पर आकार दी जा रही आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के आंगन से भगवान की सवारी गुजरी।

मंदिर से रवाना हुई सवारी

तीर्थनगरी में भक्तों के हाल जानने के लिए ज्योतिर्लिंग ओंकारजी महाराज की सवारी दोपहर करीब दो बजे मंदिर से रवाना हुई।

सवारी ओंकार मठ होते हुए संगम घाट पहुंची

यहां से कोटितीर्थ घाट पर पूजन उपरांत सवारी ओंकार मठ होते हुए संगम घाट पहुंची। यहां ऋणमुक्तेश्वर पर रुद्र अभिषेक किया गया। यात्रा में ढोल-ताशे, झांझ, मजीरे और भक्तों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...