Breaking News in Hindi

भगवान गणेश से सीखें जीवन में खुश रहने के 5 तरीके परेशानी से मिलेगा छुटकारा

सनातन धर्म में भगवान गणेश का एक अनोखा महत्व है। पुराणों में बताया गया है कि विघ्नहर्ता के व्यक्तित्व से बहुत सी बातें सीखने को मिलती है। कहा जाता है कि भगवान गणेश में कुछ ऐसे गुण हैं, जो सुखी जीवन का मंत्र बताते हैं। आइए जानते हैं कि लंबोदर से हमें क्या बातें सीखनी चाहिए।

– भगवान गणेश सदैव अपना कर्तव्य पहले रखते हैं। अपना कर्तव्य को पूरा करने के लिए उन्होंने भगवान शिव से युद्ध भी किया। गणपति का यह गुण कहता है कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए।

– भगवान गणेश ने अपने भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा की। बप्पा का यह गुण बताया है कि दुनिया में माता-पिता के अलावा कोई बड़ा नहीं है। उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है।

– गणपति जी ने अपना दांत तोड़ दिया और संपूर्ण महाभारत को लिखा। गजानन का यह गुण सिखाता है कि त्याग करो और किसी भी काम को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करें।

– सफलता प्राप्त करने के लिए ज्ञान और बुद्धि का इस्तेमाल कैसे किया जाए। इसका सबसे अच्छा उदाहरण विनायक हैं।

– भगवान गणेश को बहुत चंचल माना जाता है। गणपति की पूजा के साथ कभी भी अपने काम के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इससे हमें यह सीख मिलती है कि सुखी जीवन के लिए जातक को जीवन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...