Breaking News in Hindi

भजन की धुन पर मगन होकर नाच रहे थे श्रद्धालु, व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक को आया अटैक, मौत

राजगढ़। संगीतमय भगवद्कथा के दौरान कथावाचक को अटैक आ गया। अटैक आने से व्यास पीठ पर ही उनका निधन हो गया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर मप्र के प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज पचोर के समीपस्थ गांव पाडल्या अंजना में स्थित गुरू आश्रम में कथा कर रहे थे। भजन की सुरीली धुन पर श्रद्धालु मगन होकर नृत्य कर रहे थे। तभी व्यास पीठ पर बैठे महाराज को अचानक अटैक आया और वह बेसुध हो गए। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत पचोर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भजन गा रहे थे, श्रद्धालु नाच रहे थे

गुरू पूर्णिमा में मौके पर कथा के दौरान कथा वाचक द्वारा भजन गाए जा रहे रहे थे। जिस समय वह भजन गा रहे थे, उस दौरान कई भक्त उनके भजन पर नाच रहे थे। मौके पर पांडाल में कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें अचानक अटैक आ गया। इससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। कई भक्त उन्हें संभालने के लिए मंच पर पहुंचे व बिना देरी किए पचोर अस्पताल लेकर रवाना हुए।

उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार

आयोजक विजय सिंह ने बताया कि महाराज उज्जैन के रहने वाले थे। अटैक आने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को उज्जैन के गुरू आश्रम में ले जाया गया. जहां पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव पाडल्या अंजना सहित जिले से भी कुछ भक्त उज्जैन पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...