Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में मप्र के पूर्व सीएम श‍िवराज ने कही ये बात

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बयान दिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में चौहान ने कहा कि यह चुनाव संकेत देगा कि धन और बाहुबल जनता की ताकत के सामने टिक नहीं पाएगा।

उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी दूरदर्शी हैं। वे तय कर रहे हैं कि 2047 का भारत कैसा होगा। श‍िवराज ने कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिनों की योजना पहले से ही तैयार है।

भाजपा की घोषणा पत्र समिति के सदस्‍यों में से एक चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कोई संदेह नहीं है। हम विकसित भारत के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों से सुझाव ले रहे हैं। उसी के अनुरूप घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हम लखपति दीदी बनाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए समिति बनाई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्‍यक्ष हैं। समि‍त‍ि में 27 सदस्‍य हैं। इसमें श‍िवराज के साथ मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव भी शाम‍िल हैं।

वहीं शिवराज सिंह चौहान नर्मदापुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए भी पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.