Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल…

उज्जैन। क्रिकेटर उमेश यादव शनिवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी तान्या के साथ भस्म आरती में शामिल होकर देहरी से जल चढ़ाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि काफी अच्छे दर्शन हुए। जय श्री महाकाल आपको बता दें कि इस से पहले 20 मार्च 2023 और फिर जुलाई 2023 में भी उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उमेश यादव महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए। महाकाल मंदिर के पुजारी ने उमेश यादव को महाकाल मंदिर की पारंपरिक चुनरी भी भेंट की है। आपको बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी दुनिया में काफी मशहूर है यहां पर महाकालेश्वर मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.