Breaking News in Hindi

भिंड के मेहगांव में नहर में उतरते ही पानी में बह गया बुजुर्ग, हुई मौत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले मंहगांव थाना क्षेत्र में पचेरा गांव में एक 60 साल के बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई है, पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचेरा गांव में रहने वाले विजय सिंह पुलिया के पास से जा रहे थे।

तभी पैर धोने के लिए नहर के पानी में उतर गए। यहां पर अचानक पानी में ही बह गए स्थानीय लोगों की मदद से विजय को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...