Breaking News in Hindi

भिंड जिले में टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई छात्रा के साथ चरवाहे ने किया दुष्कर्म

भिंड। भिंड जिले ऊमरी थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे टॉयलेट करने गई नौवीं की छात्रा के साथ चरवाहे ने दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो गर्दन में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ऊमरी टीआई छत्रपाल सिंह तोमर ने बताया कि 14 वर्षीय किशोर नौवीं की छात्रा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे किशोरी घर से टॉयलेट के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित बीहड़ में जा रही थी। रास्ते में बकरी चरा रहे 25 वर्षीय संदीप खटीक पुत्र मुखिया खटीक निवासी बाबा की गढ़िया ने उसे देख लिया और पीछा करने लगा।

किशोरी जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची तभी संदीप ने उसे पकड़ लिया। जब छात्रा ने विरोध किया तो संदीप ने कुल्हाड़ी का पिछला हिस्सा उसके गले में मार दिया। जिससे किशोरी डर गई। इसके बाद संदीप ने उसके साथ गलत काम किया।

घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी स्वजनों को बताई। स्वजन किशोरी को लेकर ऊमरी थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...