Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

भोपाल में तीन डिग्री उछला रात का पारा, पचमढ़ी से भी ठंडे रहे आठ शहर

भोपाल। हवाओं का रुख बदलने से कुछ शहरों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि शनिवार को प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी में दर्ज रात के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकार्ड किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूननतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

चल रही दक्षिण-पूर्वी हवाएं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एवं एक प्रति चक्रवात के बनने के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी हो गया है। इस वजह से फिलहाल तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने की वजह से ठंड बरकरार रहेगी।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी हो गया है। इस वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी रहने से न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं।

ऊंचाई पर छाए बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। उसके प्रभाव से जहां हवाओं का रुख बदल गया है, वहीं हवाओं के साथ अरब सागर से नमी भी आने लगी है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल भी छाने लगे हैं। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही दिन का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। 16 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.