Breaking News in Hindi

इंदौर में राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चार वारदातें कबूली

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जो नशे के लिए राहगीरों को लूट लेते थे। आरोपितों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चार लोगों के मोबाइल फोन लूटे है। थानों में तो लूट की रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई थी। क्राइम ब्रांच से सूचना मिलने पर आनन-फानन में दो एफआइआर लिखना पड़ी।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपित शुभम धीमान निवासी विनोबा नगर, आदित्य बौरासी निवासी बड़ी ग्वालटोली और सुजल उर्फ छोटू राठौर निवासी बड़ी ग्वालटोली को पकड़ा है। आरोपितों से चार मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में बताया कि नेमावर रोड़ और पीपल्याहाना चौराहे पर लूट की है। पुलिस ने तिलक नगर और भंवरकुआं पुलिस से जानकारी मांगी, लेकिन लूट का रिकार्ड नहीं मिला।

फरियादियों को बुलाकर लिखी एफआइआर

देर रात तिलक नगर पुलिस ने फरियादी निलेश घनश्याम वर्मा निवासी मनोरमागंज को बुलाकर एफआइआर लिखी। भंवरकुआं पुलिस ने राकेश बलराम खेर निवासी सिंतराम सिंधी कालोनी (उज्जैन) को बुलाकर एफआइआर दर्ज की। निलेश से 18 दिसंबर को फोन लूटा था। राकेश के साथ भी 3 जनवरी को लूट की घटना हुई है।

दुकान से महंगे फोन चोरी

विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धाश्री कालोनी से फरियादी संतोष विश्वनाथ प्रतापसिंह की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश दुकान की चद्दरें उखाड़कर 16 महंगे मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक, घटना में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

ब्रिज के नीचे मोबाइल लूटा

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भी फोन लूटा गया है। पुलिस ने ऋषि प्रजापत कल्याण प्रजापत निवासी भगवतसिंह मार्ग की शिकायत पर रिपोर्ट लिखी है। फरियादी से बाइक सवार बदमाश ने माणिकबाग ब्रिज के पास फोन लूट लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...