Breaking News in Hindi

मंडला में होटल के सामने मुख्यमंत्री ने अचानक रूकवाई गाड़ी, कार्यकर्ताओं से बोले – समोसे खालो..

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव सड़क किनारे बने एक होटल में अचानक पहुंच गए, यहां पर पहुंचकर उन्होंने होटल के आसपास खड़े लोगों को और कार्यकर्ताओं को समोसे बांटना शुरू कर दिए। आसपास मौजूद लोग और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का यह रूप देखकर दंग रह गए थे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव डिंडोरी जिले से लौटते हुए मंडला जिले के निवास पहुंचे थे।

यहां पर उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की, इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा इसके बाद वह निवास में भाजपा कार्यालय के सामने बने होटल में अचानक पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने होटल में पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को समोसे बांटे और फिर सभी लोगों से मुलाकात कर जबलपुर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने बीच में देखकर लोग भी काफी खुश नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी के बीच बैठकर चाय की चुस्की ली और सब का हाल-चाल भी जाना। मुख्यमंत्री मोहन यादव को होटल में अचानक देखकर लोग भी चकित रह गए थे और काफी खुश नजर आ रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...