Breaking News in Hindi

मंत्रियों के सरकारी आवास पर लगेंगे सोलर प्लांट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल। सरकारी भवनों के साथ मंत्रियों के आवासों में सोलर प्लांट लगवाए जाएंगे। इस बारे में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में जो काम समय पर पूरे नहीं हो रहें है, उनके ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सभी सहायक यंत्री प्रतिदिन कम से कम 10 बिजली उपभोक्ताओं से बात जरूर करें।

मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली की बचत के लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए सभी मंत्रियों के सरकारी आवास में सोलर प्लांट लगाए जाएं। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (सहारिया, बैगा, भारिया) की बस्तियों एवं उनके घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाए। बिजली ट्रिपिंग के कारण ढूंढ़ें और उनका त्वरित निराकरण करें। ट्रिपिंग का कारण भी स्पष्ट होना चाहिए और इस संबंध में जरूरी हो तो शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...