Breaking News in Hindi

मंदसौर में अक्षत कलश यात्रा विवाद में आठ आरोपित गिरफ्तार, आरोपित के घर चला बुलडोजर

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित नई आबादी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली में सोमवार रात अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निकाली गई अक्षत कलश यात्रा के दौरान विवाद हो गया। पुलिस ने धार्मिक यात्रा में विध्न डालने वाले आठ नामजद और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ उन्माद फैलाने, बलवा और मारपीट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को मुख्य आरोपित द्वारा अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटी को बुलडोजर से ढहाया गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात में ग्राम सेमली में अक्षत कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर आसपास के थानों और पुलिस लाइन से बल भेजकर गांव में तैनात किया गया। देर रात पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। नई आबादी थाना पुलिस ने फरियादी अजय पुत्र किशोर प्रजापत की शिकायत पर गफूर पुत्र घासी अजमेरी सहित आठ नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर में प्रशासन व पुलिस का अमला डिगांव चौपाटी पर पहुंचा, जहां आरोपित गफूर अजमेरी द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखी गुमटी पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...