Breaking News in Hindi

मंदसौर में सेल्फी के चक्कर में तालाब में फिसली युवती, सहेली ने बाहर निकाला

मंदसौर। सोमवार को तेलिया तालाब पिकनिक स्पाट पर पहुंची एक युवती तालाब के किनारे पर खड़े होकर सेल्फी लेने के चक्कर में तालाब में फिसल गई। तालाब किनारे पर काई होने से युवती फिसलकर करीब दो-तीन फिट तक तक तालाब में चली गई, इस दौरान साथ में आई सहेली ने उसका हाथ पकड़कर बाहर निकाला। जिस जगह युवती फिसली वहां पर तालाब में गहरा पानी है, ऐसे में सेल्फी के चक्कर में कभी यहां अनहोनी हो सकती है।

तेलिया तालाब पिकनिक स्पाट पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण लोग यहां स्वयं की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई लोग यहां सेल्फी लेने के लिये तालाब के किनारे तो कभी तालाब के बीच में पत्थरों तक पहुंच जाते है। तालाब भरा हुआ है। इसके बावजूद लोग तालाब के किनारे पर सेल्फी ले रहे है। सोमवार को एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई।

दो युवतियां तालाब पर पहुंची थी। वे पिकनिक स्पाट पर घुमती-घुमती सेल्फी लेने के लिये तालाब के किनारे पर पहुंच गई, इस दौरान एक युवती का तालाब किनारे काई से पैर फिसल गया और वह तालाब में फिसल गई, गनीमत यह रही की युवती तालाब में आगे तक नहीं गिरी, यहां गहरा पानी है। साथ में आई सहेली ने युवती को एक हाथ से पकड़ा और बाहर निकाल लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...