Breaking News in Hindi

मतदाताओं को जागरूक करने किन्नरों ने शहर में निकाली रैली

भोपाल। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी सिलसिले में शुक्रवार को किन्नरों ने रैली निकालकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिसमें मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर संजना सिंह, किन्नरों की गुरु हाजी सुरैया नायक,अतिरिक्त सीईओ आरके वर्मा, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य किन्नर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

किन्नर समुदाय की गुरु हाजी सुरैया नायक ने सभी मतदाताओं से अपील की है मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करें।रैली में सभी सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिन पर जागरूकता संदेश लिखे हुए थे। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए हम सभी जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को मतदान की महत्वपूर्णता के बारे में बता रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है क‍ि हर साल क‍िन्‍नर समुदाय भुज‍रि‍या के मौके पर शहर में न‍िकलती है, इस बार कुछ व‍िशेष था, उन्‍होंने हाथों में मतदान करो की तख्‍त‍ियां लेकर मतदाओं को को मतदान कराने के ल‍िए जागरुक क‍िया। क‍िन्‍नर समुदाय को जब भी मौका म‍िलता है, देश के ह‍ित में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार रहते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...