Breaking News in Hindi

मध्यप्रदेश में आज राजकीय शोक, नहीं होंगे मनोरंजक कार्यक्रम

भोपाल: ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत होने की वजह से मध्य प्रदेश शासन ने आज 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जिन भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्र ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं राज्य में शासकीय स्तर पर मनोरंजन के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।

बता दें कि ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना से राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...