Breaking News in Hindi

मध्‍य प्रदेश के 68 हजार अतिथि शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, त्योहार का रंग रहेगा फीका

भोपाल। प्रदेश के 68 हजार अतिथि शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आने वाले त्योहार का रंग फीका रहेगा। इस माह में दशहरा व नवंबर में दीपावली का त्योहार आने वाला है।ऐसे में दोनों त्योहरों पर अतिथि शिक्षक आर्थिक रूप से परेशान होंगे।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दोगुने मानदेय सहित कई घोषणाएं की थी, लेकिन एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शंभूचरण दुबे ने बताया कि शासन ने इस माह से मानदेय दाेगुना कर अतिथि शिक्षकों के साथ छलावा किया है।

इधर, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की पदस्थापना की जा रही है। इस कारण जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक पदस्थ थे। उन स्कूलों में नियमित शिक्षकों को पदस्थापना की जा रही है। इस कारण इस माह से कई अतिथि शिक्षक स्कूल से बाहर हो जाएंगे।

करीब 10 हजार अतिथि शिक्षक बाहर हुए

प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इस कारण अतिथि शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इससे करीब 10 हजार अतिथि शिक्षक इस माह से बेरोजगार हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...