Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले-कमल नाथ और दिग्विजय सिंह चलती – फिरती झूठ की मशीन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ ने सुबह कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया। इसके बाद पहले गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा और अब मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि गजब ये नहीं कि कमल नाथ झूठ बोलते हैं, गजब तो ये है कि वे बार – बार झूठ बोलते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह चलती – फिरती झूठ की मशीन हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि इन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार में किसानों को खून के आंसू रुलाया था, खाद के नाम पर निर्दोष किसानों को लाठियां मारी गई थी। उन्‍होंने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय दोनों परिवारवाद की गारंटी हैं।

वीडी शर्मा के अनुसार मध्यप्रदेश का बंटाधार करने वाले दिग्विजय सिंह और वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाने वाले कमल नाथ का इतिहास मध्यप्रदेश की जनता अच्छे से जानती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.