Breaking News in Hindi

मप्र भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक वीडी शर्मा बोले- पार्टी जीत का इतिहास बनाएगी

भोपाल। विधानसभा चुनाव में हमारी बहनें गेम चेंजर है, मातृशक्ति का अपार समर्थन भाजपा को है। इस आशीर्वाद के बल पर भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाएगी। यह बात गुरूवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय भोपाल में महिला मोर्चा की चार संभागों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मोर्चा की बहनें लाड़ली लक्ष्मी बहनों से संपर्क और संवाद करें

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा की बहनें लाड़ली लक्ष्मी बहनों से संपर्क और संवाद करें। 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा करने में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छल कपट कर भ्रमित करने का काम करेगी। उन्हें पूरी ताकत से जवाब दें। माइक्रो प्लानिंग करके प्रत्येक मंडल और बूथ पर बहनों की सेना उतारें और सजग प्रहरी बनें। महिला सशक्तीकरण की ताकत के बल पर भाजपा का अबकी बार 200 पार का नारा साकार होगा।

इन्‍होंने किया संबोधित

बैठक को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रभारी रेखा गुप्ता, पार्टी की प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने दिया। बैठक में नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग की मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि उपस्थित थी।

उत्तराखंड और गुजरात की तरह जीत का इतिहास बनाएगा महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां महिला सशक्तीकरण के लिए लाड़ली बहना योजना बनी है। कांग्रेस ने महिलाओं से सिर्फ वादे किए लेकिन वादों को साकार करने का काम भाजपा ने किया है। महिला मोर्चा का दायित्व है कि वह लाडली बहनों से संपर्क और संवाद करें। हम सबको एक साथ मिलकर विजयी लक्ष्य के लिए काम करना है। उत्तराखंड और गुजरात चुनाव की तरह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की जीत में महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी और जीत का इतिहास बानाएंगे।

उन्होंने महिला मोर्चा मध्य प्रदेश के मंडल स्तर पर चल रहे राखी और पाती के रक्षाबंधन कार्यक्रम की सराहना भी की। श्रीनिवासन ने कहा कि यह सौभाग्य है कि भाजपा संगठन में महिला मोर्चा की शुरूआत हुई, तो सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता बनी। राजनीतिक क्षेत्र में लोकसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा ताई और भाजपा संगठन में 10 प्रतिशत महिला आरक्षण का श्रेय सुषमा स्वराज को जाता है, उनका मप्र से नाता रहा है।

भाजपा को सशक्त बनाते हुए सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं मातृशक्ति – हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भाजपा ने बहनों को सशक्त बनाने का काम किया है, अब बहनों का दायित्व है कि भाजपा को सशक्त बनाकर मप्र में पुनः भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। स्कूल, कालेजों में महिला मोर्चा नवमतदाताओं की सदस्यता के लिए विशेष प्रयास करें। सदस्यता अभियान में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को गति दें। स्वसहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की लाभान्वित बहनों को विधानसभा और मंडल स्तर तक जोडें।
हितानंद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत दिनों भोपाल में प्रदेश सरकार के 20 साल का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था। महिला मोर्चा की बहनें मंडल और बूथ स्तर तक रिपोर्ट कार्ड की उपलब्धियां जनता तक लें जाए और उन्हें बताएं कि बीमार मध्य प्रदेश को भाजपा ने विकसित मध्य प्रदेश बनाया है। आगे स्वर्णिम मध्य प्रदेश भी भाजपा ही बनायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...