ग्वालियर। इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम की लड़ाई को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया (INDIA) या भारत (BHARAT) नाम को लेकर सियासी दल भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक पक्ष भारत नाम का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सीनियर एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने , AICC चीफ मलिकाअर्जुन खड़के को नोटिस भेज दिया है। मामला यह है कि India डॉट गठबंधन के लोगो में अशोक चक्र के इस्तेमाल किया है जिसपर 3 दिन में जवाब देने और अशोक चक्र हटाने के लिए कहा है। अगर नहीं हटाया जाता है वकील अवधेश सिंह तोमर न्यायालय जाने की बात कर रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.