Breaking News in Hindi

महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में शनिवार दोपहर दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु आप में झगड़ पड़े। गर्भवती पत्नी के साथ मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्रप्रदेश से आए दर्शनार्थी का माथा फोड़ दिया। इससे  बाईं आंख के पास चोट आई है और सारी शर्ट खून से भीग गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में धक्कामुक्की करने से दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार दोपहर आंध्रप्रदेश से महाकाल मंदिर आए रघुराज (47) और मुंबई से आए एक भक्त के बीच विवाद हो गया। भीड़ के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। रघुराज ने बताया गया कि महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने हम दर्शन कर रहे थे, तभी मुंबई से आए दंपत्ति को धक्का लग गया। उन्होंने मारपीट कर दी। मुंबई से आए भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। लगातार उन्हें धक्का लग रहा था। हमने मना भी किया, लेकिन वे गलत बोलने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...