Breaking News in Hindi

महापौर से रोते हुए दिव्यांग दंपती ने आवास और नौकरी की लगाई गुहार

भोपाल। आइसबीटी स्थिति निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय लोग सकते में आ गए, जब वहां एक दिव्यांग अपने परिवार के साथ जोर-जोर से रोते हुए पहुंचा। इस तरह रोने की आवाज सुनकर महापौर ने दिव्यांग को अपने कक्ष में बुलाया। रोने का कारण पूछने पर दिव्यांग ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से पीएम आवास के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं कमाई का कोई जरिया नहीं होने से भीख मांग कर परिवार का गुजारा करना पड़ रहा है। उसकी मांग सुनने के बाद महापौर ने यथासंभव मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद दिव्यांग वापस लौटा।

दिव्यांग का नाम आशीष तायवाड़े है। वह वार्ड क्रमांक 27 में रहता है। महापौर से उसने बताया कि वह अस्थिबाधित है और पत्नि को अंधता की बीमारी है। इनकी एक बच्ची भी है, लेकिन रोजगार नहीं होने से भीख मांग कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। महापौर ने पूछा कि काम क्यों नहीं करते, तो बोला कि आप निगम में ही कहीं नौकरी लगवा दीजिए। नहीं तो मैं परिवार के साथ जीवन त्याग दूंगा। इसके बाद महापौर ने उसके आवेदन पर यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। लेकिन दिव्यांग पीएम आवास के आवेदन की पावती लेने की जिद करता रहा, इसे लेने के बाद ही वापस लौटा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...